{"_id":"6a0e1b5837d13c48c80bc532","slug":"srinagar-7-yr-body-died-drowned-sukhnag-dhara-srinagar-news-c-264-1-sr11002-111517-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सुखनाग धारा में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सुखनाग धारा में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के अरिजल क्षेत्र के वाचू गंड इलाके में बुधवार शाम सुखनाग धारा में डूबने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मुहीद पुत्र जहूर अहमद लोन के रूप में हुई है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार बच्चा कथित तौर पर फिसलकर सुखनाग नाले में गिर गया और पानी में बह गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को निकालने के प्रयास शुरू किए और काफी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मुहीद को चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं के लिए पांजू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच पुलिस स्टेशन वाटरहाल की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद