{"_id":"681278eefdfb5025b402b49e","slug":"srinagar-3-d-mapping-of-baisaran-valley-will-be-done-to-trace-the-routes-of-terrorists-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : आतंकियों के रास्तों का पता लगाने के लिए बायसरन घाटी की होगी 3-डी मैपिंग, मिलेगी सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : आतंकियों के रास्तों का पता लगाने के लिए बायसरन घाटी की होगी 3-डी मैपिंग, मिलेगी सटीक जानकारी
Thu, 01 May 2025 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 03:38 AM IST
सार
एनआईए बायसरन घाटी में 3डी मैपिंग करेगी, ताकि आतंकियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट का सटीक पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष टीम हाईटेक उपकरणों के साथ बुधवार को फिर से बायसरन में घटनास्थल पर पहुंची। एनआईए बायसरन घाटी में 3डी मैपिंग करेगी, ताकि आतंकियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट का सटीक पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अब तक दर्ज चश्मदीदों के बयानों के आधार पर 3डी मैपिंग की जाएगी। इससे आतंकियों की एंट्री और एग्जिट पॉइंट की पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। 3डी मैपिंग के जरिये आतंकियों के भागने के सही रास्तों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
सात घंटे तक चली जांच एनआईए की टीम ने करीब सात घंटे तक बायसरन घाटी में जांच की। टीम के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की बोम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) और फोरेंसिक की टीमें भी थीं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम वहां सबूत इकट्ठा करने और तथ्य खंगालने के लिए घटनास्थल गई थी और जरूरत पड़ने पर और दोबारा जा सकती है। घटनास्थल से इकट्ठा किये गए सैंपल्स और पूछताछ के दौरान घोड़े वालों और बायसरन में काम करने वाले अन्य लोगों के बयान की भी पड़ताल की जाएगी।
बायसरन घाटी के आसपास 3 किलोमीटर के दायरे को खंगाला जा रहा ताकि हमलावर आतंकियों के आने जाने के रूट के बारे में सुराग हाथ लग सके। बता दें कि मंगलवार को पहलगाम थाने में एनआईए की टीम ने 100 से ज्यादा लोगो के बयान दर्ज कर चुकी है।
India NOTAM: पहलगाम पर तनाव के बीच भारत का एक और बड़ा कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
इनमें जिपलाइन ऑपरेटर मुजम्मिल भी शामिल है जिसपर आरोप है कि आतंकियों के फायरिंग की आवाज़ सुनने पर उसने तीन बार ''अल्लाह हू अकबर' कहा और पर्यटक को भेज दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन