फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Spring returns to Lal Chowk, Shikars of Dal are waiting for tourists

Srinagar: पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर हुआ गुलजार, लाल चौक में लौटी बहार, पर डल के शिकारों को पर्यटकों का इंतजार

Sun, 15 Jun 2025 06:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 15 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद थमी पर्यटकों की आवाजाही के बीच श्रीनगर के लाल चौक में फिर से रौनक लौटने लगी है और पर्यटक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि डल झील के शिकारे अब भी सैलानियों की कमी से जूझ रहे हैं और कारोबार फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद लगाए हैं।

विज्ञापन
Spring returns to Lal Chowk, Shikars of Dal are waiting for tourists
लाल चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घूमने आए पर्यटक लाल चौक पर फोटो न खिंचाएं, ऐसा कम ही होता है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद कुछ समय के लिए पर्यटकों की आमद थम गई थी, लेकिन हालात शांत होते ही श्रीनगर फिर से गुलजार हो गया है। लाल चौक पर बहार है। मगर डल में शिकारों को अभी सैलानियों का इंतजार है।लाल चौक दिनभर रौनक से भरा रहता है।
विज्ञापन

Spring returns to Lal Chowk, Shikars of Dal are waiting for tourists
लाल चौक - फोटो : अमर उजाला

दोपहर की तेज धूप पर्यटकों के उत्साह को थोड़ा प्रभावित जरूर करती है, लेकिन शाम होते-होते चहल-पहल फिर लौट आती है। पर्यटक यहां सेल्फी लेते, फोटो खिंचवाते और आइसक्रीम का आनंद लेते नजर आते हैं। श्रीनगर का यह प्रमुख बाजार होने के कारण यहां स्थानीय खरीदारों के साथ-साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में कश्मीर की यादगार चीजें खरीदते दिखाई देते हैं।

यहां के दुकानदार रऊफ अहमद ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पर्यटक आने बंद हो गए थे। अल्लाह का शुक्र है कि सीमा पर हालात सुधरे और सैलानी फिर लौटने लगे हैं। इस समय दक्षिण भारत से आए पर्यटक ज्यादा हैं। कुछ पर्यटक वही हैं जिन्होंने पहले से यात्रा की योजना बना रखी थी और अब अमन कायम होते ही आ पहुंचे हैं। नए पर्यटक फिलहाल कम ही हैं, लेकिन श्रीनगर की रौनक जरूर लौट रही है।

यह खबर भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा से उम्मीद: पहलगाम हमले के बाद सोनमर्ग में लौटी चहल-पहल, लेकिन होटलों में बुकिंग मात्र पांच फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

Spring returns to Lal Chowk, Shikars of Dal are waiting for tourists
डल झील - फोटो : बसित जरगर
डल झील के शिकारे अब भी सैलानियों की बाट जोह रहे हैं। एक शिकारा संचालक ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में पहले यहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी, लेकिन अब दिनभर में मुश्किल से 20-25 पर्यटक या परिवार आते हैं। हम दुआ करते हैं कि पर्यटक आएं ताकि जिंदगी और कारोबार फिर से पटरी पर लौटे।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के डेढ़ महीने बाद भी सूना पड़ा पहलगाम, 90% होटल बुकिंग रद्द, बाजार सुनसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed