Photos: डल झील में सुबह कोहरे के बीच चलते दिखाई दिए शिकारे, घाटी में तापमान माइनस, दिन में धूप से थोड़ी राहत
कश्मीर के सभी जिलों में ठंड का असर जारी है, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया और दिन में भी गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। डल झील और पहलगाम जैसी जगहों पर सुबह कोहरे और धूप का मिला-जुला मौसम नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन में गिरे पारे ने मंगलवार को लोगों काे ज्यादा सर्दी का अहसास कराया। रात में कम तापमान में तो लोग घरों में होते हैं, दिन में कामकाज के दौरान ज्यादा सर्दी लगी। वहीं न्यूनतम तापमान और कम हो गया है।
घाटी के लगभग सभी जिलों में विगत शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा और अधिकतम पारा नीचे आएगा।
जम्मू संभाग में बीते एक सप्ताह से ठंड का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम आम दिनों की तरह जहां साफ और चमकीली धूप निकल रही है सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।
वहीं जम्मू संभाग में बीते एक सप्ताह से ठंड का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम आम दिनों की तरह जहां साफ और चमकीली धूप निकल रही है। जम्मू में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि सुबह व शाम को पारा लुढ़कने से गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। पूरे दिन धूप निकलने से राहत महसूस की जा रही है। जम्मू संभाग के बनिहाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस,भद्रवाह में भी 3.3 डिग्री सेल्सियस, कठुआ व कटड़ा में 10.8 डिग्री सेल्सियस,बटोटे में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 24.8 व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कल की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 व नयूनतम तापमान में सुधार के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।