ऑपरेशन अरहामा: हाईवे पर धमाके की फिराक में था ‘इंजीनियर आतंकी', आईईडी एक्सपर्ट मुठभेड़ में ढेर
गांदरबल के अरहामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आईईडी एक्सपर्ट आतंकी को मार गिराया, जो नेशनल हाईवे पर धमाके की साजिश रच रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शीर्ष कमांडर आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने का विशेषज्ञ बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार यह आतंकी गांदरबल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर आईईडी धमाका करने की साजिश रच रहा था। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में लगातार खुफिया इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई।
मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई, जब सेना की 2 असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अरहामा में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद यह मुठभेड़ में बदल गई।
रातभर चली इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इलाके में एक और आतंकी छिपा हो सकता है। उसे पकड़ने या मार गिराने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को संभावित बड़े हमले को नाकाम करने के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; तलाशी अभियान जारी
संबंधित वीडियो