{"_id":"614a44228ebc3e35f95d4c03","slug":"search-in-uri-jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2441565156","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी सेक्टर में संदिग्धों की तलाश तीसरे दिन रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी सेक्टर में संदिग्धों की तलाश तीसरे दिन रही जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा 18-19 सितंबर की रात की गई घुसपैठ की कोशिश के बाद से लगातार तलाशी अभियान जारी है। इसमें ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मंगलवार देर शाम तीसरे दिन इंटरनेट व संचार सेवाएं सीमावर्ती इलाके में बहाल कर दी गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गोहलान इलाके के पास 18 सितंबर की दरमियानी रात उड़ी सेक्टर की अंगूर पोस्ट के पास सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं। इसके बाद हुई गोलाबारी में एक जवान जख्मी हो गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकियों का एक बड़ा समूह घुसपैठ करने में कामयाब हुआ है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों के दो ग्रुप द्वारा बारामुला के उड़ी और गुलमर्ग सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की है जिसमें करीब 14 आतंकी होने की संभावना है।
हालांकि सेना को इसकी पुष्टि नहीं है कि यह आतंकी मुठभेड़ के बाद इस ओर दाखिल हुए हैं या वापस पीओके की ओर भाग निकले हैं। जिन इलाकों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है उनमें सलामाबाद, दुलंजा, नामब्ला, कमलकोट, गोहलन, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच साल पूर्व 18 सितंबरॉ 2016 को जैश के 4 हथियारों से लैस आतंकियों ने उडी सेक्टर में सेना की 12 ब्रिगेड के कैंप पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें सेना के 18 जवान शहीद हुए थे जबकि 30 के करीब घायल हुए थे।