{"_id":"62ce9c99bee8972ecc76570c","slug":"rubaiya-sayeed-abduction-case-banned-jklf-chief-terrorist-yasin-malik-urges-for-physical-appearance-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rubaiya Sayeed Abduction Case: यासीन मलिक ने अदालत में पेश होने का किया आग्रह, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rubaiya Sayeed Abduction Case: यासीन मलिक ने अदालत में पेश होने का किया आग्रह, जानें क्या है मामला
Wed, 13 Jul 2022 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 03:51 PM IST
सार
रूबिया सईद के अपहरण मामले में यासीन मलिक ने अदालत में पेश होने का आग्रह किया है। इस मामले में आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक समेत कई अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
यासीन मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी और महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद के अपहरण मामले में यासीन मलिक ने अदालत में पेश होने का आग्रह किया है। करीब तीस साल पहले रूबिया सईद के अपहरण मामले में आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक समेत कई अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 27 मई को टाडा कोर्ट जम्मू ने रूबिया सईद गवाह के तौर पर समन जारी किया था। कोर्ट ने उन्हें 15 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है।
25 मई को प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को एनआईए कोर्ट ने 2017 के टेरर फंडिंग मामले में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। यासीन मलिक पर रूबिया सईद के अपहरण के अलावा चार वायुसेना के अधिकारियों की हत्या का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
कब हुआ था अपहरण
आठ दिसंबर 1989 को देश के गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का यासीन मलिक व अन्य आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बदले में विभिन्न जेलों में बंद पांच खूंखार आतंकियों को छोड़ना पड़ा था। इस घटना के लगभग डेढ़ महीने बाद 25 जनवरी 1990 को यासीन मलिक व जेकेएलएफ के अन्य आतंकियों ने श्रीनगर में वायुसेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन