{"_id":"5f9d98ca8ebc3e9be27da09a","slug":"ramlila-executive-dissolved-entrusted-responsibility-to-patrons-shrinagar-news-drn3607168162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला समिति के सदस्य आतिशबाजी की दुकानों के विरोध में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला समिति के सदस्य आतिशबाजी की दुकानों के विरोध में उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला कमेटी के सदस्यों ने रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकान लगाने के निर्णय का विरोध किया। सदस्यों ने अध्यक्ष एवं महासचिव से नाराजगी जताते हुए कार्यकारिणी भंग कर संरक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी।
रामलीला मैदान में प्रशासन की ओर से आतिशबाजी की दुकानें लगाने के निर्णय से नाराज रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए रामलीला मैदान में रामलीला के आयोजन की अनुमति नहीं दी। अब प्रशासन ने मैदान में आतिशबाजी की दुकान लगाने की अनुमति दे दी। उन्होंने रोष जताया कि अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्रशासन को सहमति देने से पूर्व कार्यकारिणी को विश्वास में नहीं लिया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पात्रों ने समिति को भंग कर संरक्षकों को समिति के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में समिति के संरक्षक टीसी थपलियाल, बुद्धि बल्लभ उनियाल व प्रह्लाद भट्ट, उपाध्यक्ष दीपक उनियाल, पंकज बडोनी, सागर अग्रवाल व आशीष उनियाल मौजूद थे। वहीं समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा ने कहा कि सदस्यों को समिति भंग करने का अधिकार नहीं है। इस पर पदाधिकारी निर्णय लेंगे। पुलिस ने फोन पर रामलीला मैदान में कुछ लोगों को सम्मानित किए जाने की बात की थी। पटाखों की दुकान के संबंध में कोई बाद नहीं हुई है।