{"_id":"687b560de536e1c75e038d79","slug":"raids-on-separatist-leader-s-house-objectionable-material-seized-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सोपोर में अलगाववादी नेता के घर छापा, लश्कर से जुड़े दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सोपोर में अलगाववादी नेता के घर छापा, लश्कर से जुड़े दस्तावेज बरामद
Sat, 19 Jul 2025 01:56 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:56 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर में अलगाववादी संगठन मुस्लिम लीग के नेता इरफान अहमद अंतू के घर छापा मारकर आपत्तिजनक प्रचार सामग्री और दस्तावेज जब्त किए। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इस नेता पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को अलगाववादी-आतंकवादी तंत्र के खात्मे के अभियान के तहत उत्तरी कश्मीर के सोपोर में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन मुस्लिम लीग के एक नेता के घर छापा मारा। पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन का साहित्य, प्रचार सामग्री और कुछ अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अलगाववादी नेता क्रालटेंग निवासी इरफान अहमद अंतू के घर को खंगाला गया। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए भी काम करता है। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान मजिस्ट्रेट और निष्पक्ष गवाह मौजूद रहे। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश पुलिस सोपोर, बारामुला, श्रीनगर समेत पूरी घाटी में प्रतिबंधित संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है। पुलिस आतंकवाद व अलगाववादी को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन