फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   rahul gandhi address public meeting at kargil ladakh

लद्दाख में राहुल बोले: चीन पर पूरा सच नहीं बता रही केंद्र सरकार, BJP पर किया कटाक्ष; लद्दाख के DNA में प्यार

Fri, 25 Aug 2023 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कारगिल में जनसभा को संबोधित करते चीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन भारत से छीनी है। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा था कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं छिनी।

विज्ञापन
rahul gandhi address public meeting at kargil ladakh
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चीन पर केंद्र सरकार पूरा सच नहीं बता रही है। लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन भारत से छीनी है। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा था कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं छिनी। प्रधानमंत्री की ये बात बिल्कुल झूठ है। लद्दाख का हर व्यक्ति इस बात को जानता है कि लद्दाख जमीन की चीन ने ली है। प्रधानमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। लद्दाख दौरे के अंतिम दिन कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा कि सीमा पर जब भी युद्ध हुआ तो लद्दाख के लोगों ने पूरी बहादुरी के साथ इसका सामना किया है। एक बार नहीं अनेक बार लद्दाख ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। इसके लिए वे दिल से लद्दाख वासियों का धन्यवाद करते हैं। वह लद्दाख दौरे के दौरान के चारों ओर घुमे हैं। ये सबसे सुंदर जगहों में से एक है। लद्दाख के लोग दिल से बात करते हैं।  
विज्ञापन


'लद्दाख बेरोजगारी का एपीसेंटर,  फोन नेटवर्क और  हवाई अड्डे पर नहीं आते जहाज'

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। लोगों से बात की। दूसरे नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) हैं वो अपने मन की बात करते हैं। मैंने सोचा कि मैं आपके (लद्दाखवासी के) मन की बात सुनूं। राहुल ने कहा कि उन्होंने लद्दाख के लोगों की समस्याओं और उनके असल मुद्दों को समझने की कोशिश की।  लद्दाख के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बनाया गया, लेकिन जो अधिकार के वादे किए गए उन्हें पूरा नहीं किया गया। लद्दाख के कोने-कोने में किसी भी युवा से बात की जाए तो बताएगा लद्दाख बेरोजगारी का एपीसेंटर है। यहां फोन नेटवर्क की दिक्कत को भी लोगों ने प्रमुखता से उठाया। साथ ही लद्दाख में हवाई अड्डा तो बनाया दिया गया, लेकिन हवाई जहाज यहां पर नहीं आते हैं। इन मुद्दों में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

लेह अपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस की सभी मांगों का समर्थन
  
राहुल ने कहा, 'लद्दाख के लोगों का उनकी जमीन, रोजगार, संस्कृति, भाषा को लेकर जो संघर्ष है, इसमें कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। लद्दाख में प्राकृतिक संसाधन की कमी नहीं है। यहां सौर ऊर्जा की भी उपलब्ध है। भाजपा ये बात जानती है। भाजपा के नेता लद्दाख के लोगों से जमीन लेना चाहते हैं और अडानी के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां लगाना चाहते हैं। इसका फायदा आपको ( लद्दाख के लोगों को) नहीं देना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने लेह अपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस की सभी मांगों का पूरा समर्थन करती है।  

लद्दाख के लोगों के डीएनए में बसता है प्यार 

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रमिक काम करने के लिए पहुंचते हैं। लद्दाख में यात्रा के दौरान उन्होंने प्रवासी श्रमिकों से पूछा कि उन्हें लद्दाख के लोगों का सहयोग मिलता है तो श्रमिकों ने बताया कि लद्दाख उनके दूसरे घर जैसा है। जब भी उन्होंने किसी तरह की जरूरत पड़ती है तो लद्दाखवासी उनकी मदद करते हैं। लोगों के लिए प्यार लद्दाख के लोगों के दिल में है। प्यार लद्दाख के लोगों के डीएनए में है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका लद्दाख का दौरा भारत जोड़ो यात्रा की ही हिस्सा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे लद्दाख तक आना चाहते थे, लेकिन उस समय के बर्फीले मौसम के चलते उन्हें प्रशासन की तरफ से इसकी इजाजत नहीं मिली।

आज बाइक से घाटी पहुंचेंगे राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लद्दाख दौरा पूरा कर कश्मीर घाटी के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज करीब ढाई बजे राहुल गांधी बाइक से सोनमर्ग पहुंचेंगे। यहां से आगे अन्य वाहन से राहुल गांधी दो दिवसीय निजी यात्रा के लिए श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। यहां शनिवार को उनकी मां सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंचेंगीं।

राहुल गांधी सप्ताह लद्दाख में रहे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में करीब हर उम्र के व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। 20 अगस्त को उन्होंने पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन भी मनाया।

लद्दाख यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल ने मोटरसाइकिल पर पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। लद्दाख में उन्होंने लेह सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मुलाकात भी की। इसके साथ ही उन्हें लेह के मुख्य बाजार में फल खरीदते हुए भी देखा गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed