फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pulwama Target Killing: Local Muslims of Achchan said killers not less than beasts

पुलवामा टारगेट किलिंग: हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं, पंडित भाई को हमसे छीन लिया- अच्छन के स्थानीय मुस्लिम

Mon, 27 Feb 2023 10:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

अच्छन के स्थानीय मुस्लिमों का कहना है कि संजय शर्मा के हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं हैं जिन्होंने हमारे कश्मीरी पंडित भाई को हमसे छीन लिया है। मृतक गार्ड अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बेटियां व एक बेटे को छोड़ गया है। 

विज्ञापन
Pulwama Target Killing: Local Muslims of Achchan said killers not less than beasts
पुलवामा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पुलवामा जिले में बैंक एटीएम गार्ड की हत्या से पूरा अच्छन गांव शोक में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं हैं जिन्होंने हमारे कश्मीरी पंडित भाई को हमसे छीन लिया है। मृतक गार्ड अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बेटियां व एक बेटे को छोड़ गया है। इस घटना की स्थानीय मुस्लिम लोगों ने कड़ी निंदा की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुशी नाथ पंडित का पुत्र संजय मेहनती युवक था। हालांकि किसान परिवार से था, लेकिन बच्चों के पालन-पोषण के लिए उसे बैंक गार्ड की नौकरी करनी पड़ी। उनकी बड़ी बेटी 8 साल, दूसरी 6 साल और बेटा 4 साल का है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संजय के पिता का दस साल पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जबकि उसके तीन भाई भी हैं। अच्छन के लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगभग चौबीस कश्मीरी पंडित परिवार रह रहे हैं और पिछले 30 वर्षों में ऐसी कोई घटना क्षेत्र में कभी नहीं हुई, क्योंकि हम सभी यहां भाईचारे के साथ रह रहे हैं। मृतक के हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं हैं जिन्होंने हमारे कश्मीरी पंडित भाई को हमसे छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद दुखी हूं, संजय एक बैंक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे और रविवार सुबह एक आतंकी हमले में मारे गए। मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भेजता हूं। -उमर अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष नेकां।


भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही है। कुछ दिन पहले राजस्थान में दो मुसलमानों की हत्या कर दी गई थी। आज एक हिंदू को मार डाला। आपमें और उनमें क्या अंतर है? -महबूबा मुफ्ती, पीडीपी अध्यक्ष।

कोई भी हत्या, विशेष रूप से लक्षित हत्या, गंभीर चिंता का विषय है और निंदनीय है। हम इसकी निंदा करते हैं। -गुलाम नबी आजाद, संयोजक डीपीएपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed