फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pulwama: cylinders equipped with firecrackers recovered on Chaudhary Bagh Littar road pulwama security forces destroyed it

Pulwama: आतंकियों का विस्फोट का नया पैंतरा विफल, सड़क पर पटाखों से लैस सिलेंडर लगाया, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

Tue, 12 Jul 2022 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 03:41 PM IST
सार

पुलवामा जिले के चौधरीबाग-लित्तर मार्ग पर पटाखों से लैस पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर पाया गया है, जिसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन
Pulwama: cylinders equipped with firecrackers recovered on Chaudhary Bagh Littar road pulwama security forces destroyed it
Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के बीच आतंकियों की एक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चौधरीबाग-लित्तर मार्ग पर पटाखों से लैस पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर पाया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष सूचना पर पुलवामा पुलिस, 55 आरआर और सीआरपीएफ 182 बीएन के जवानों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को चौधरीबाग-लित्तर रोड पर करीब 5 किलोग्राम वजन का पटाखों से लैस एक गैस सिलेंडर मिला। इसके बाद पटाखों के साथ लगे सिलेंडर में बम होने के कारण इसे नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिर इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकी हमले को टाल दिया है। बम को निष्क्रिय बनाने तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। लगातार सुरक्षाबलों से मिल रही करारी शिकस्त से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और हिंसा के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं, जिसे लगातार सुरक्षाकर्मी विफल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कैसर कोका समेत दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। आतंकियों से बरामद हथियारों में एक एम 4 कार्बाइन भी शामिल है जिसका उपयोग अमेरिकी सुरक्षाबल करते हैं। 

उधर, पहलगाम और बालटाल से यात्रा को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले पहलगाम से यात्रा को बहला किया गया था। मंगलवार को मौसम साफ होने की सूरत में बालटाल से जत्था रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed