फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Power supply restored in hospital after three days

तीन दिन बाद अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल

Sat, 09 Jan 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Power supply restored in hospital after three days
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल और कोविड अस्पताल में तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इस दौरान दोनों अस्पतालों मेें लगभग 70 घंटे जनरेटर से विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

गत 6 जनवरी की सुबह लगभग 5 बजे मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल परिसर में स्थित कंपेक्ट विद्युत सब स्टेशन फूंक गया था। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को बुलाना पड़ा। आग से पैनल और तीन केबल फूंक गए। कॉलेज के विद्युत अनुभाग ने 6 तारीख की शाम तक मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी थी, लेकिन बेस अस्पताल व कोविड अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। व्यवस्था बनाने के लिए जनरेटरों से अस्पतालों के वार्डों और लैब में विद्युत आपूर्ति की गई। मेडिकल कॉलेज के विद्युत अनुभाग के कर्मचारी प्रमोद पंवार, जगत सिंह, मनीष, योगेंद्र, नरेंद्र, राकेश, बलवंत और महेश ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार शाम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। पंवार ने बताया कि तीन केबल और केबल ज्वाइंटर पूरी तरह से जल गए थे। जिन्हें बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed