फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   poltical news

शिक्षकों की हत्याओं की सभी राजनीतिक दलों ने की निंदा

विज्ञापन
poltical news
श्रीनगर। श्रीनगर में आतंकियों द्वारा स्कूल में दो शिक्षकों की हत्या की राजनीतिक दलों ने निंदा की है। सभी ने इसे अमानवीय कृत्य बताया है। साथ ही इसे कश्मीर की संस्कृति पर आघात और भाईचारे को समाप्त करने की साजिश बताया है। इसके खिलाफ सभी से एकजुट होने की अपील की गई है। ताकि मानवता की रक्षा हो सके।
विज्ञापन

कोट
श्रीनगर से एक बार फि र चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक और टारगेट किलिंग। इस बार शहर के ईदगाह इलाके के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों की हत्या। आतंक के इस अमानवीय कृत्य के लिए निंदा के शब्द पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।- उमर अब्दुल्ला, ट्विटर पर
विज्ञापन

कश्मीर में बिगड़ती स्थिति को देखकर परेशान हूं, जहां एक अल्पसंख्यक समुदाय टारगेट बना है। नए कश्मीर के निर्माण के भारत सरकार के दावों ने वास्तव में इसे नरक में बदल दिया है। उसका एकमात्र हित कश्मीर को चुनावी हितों के लिए दुधारू गाय के रूप में इस्तेमाल करना है।-महबूबा मुफ्ती, ट्विटर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विचार करने की जरूरत है कि क्या जमीनी और मानवीय इंटेलिजेंस विफ ल हो गई है या दुश्मन तेज और अधिक संगठित हो गया है। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की बहाली में और देरी हमें केवल तबाही की ओर ले जाएगी जिसे हमने देखना शुरू कर दिया है।-अल्ताफ बुखारी, अपनी पार्टी प्रमुख
हत्याओं की होड़ ने कश्मीरी समाज को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीरी पंडित और सिख स्थानीय साझा इतिहास और सांस्कृतिक लोकाचार के अभिन्न अंग हैं। जम्मू-कश्मीर के बहुलवादी दृष्टिकोण की रक्षा करना हर कश्मीरी का शीर्ष एजेंडा होना चाहिए। मोहम्मद युसूफ तारिगामी-माकपा

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। यह पागलपन है जो कश्मीर के लिए एक अभिशाप है। अल्लाह हमें इस श्राप से छुटकारा दिलाए।- सज्जाद लोन, पीपुल्स कांफ्रेंस प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed