फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police Inspector Masroor Ahmad Wani injured in terrorist attack Srinagar died at AIIMS New Delhi

श्रीनगर: आतंकी हमले में घायल सब इंस्पेक्टर 39 दिन बाद हारे जिंदगी की जंग, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

Thu, 07 Dec 2023 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 05:08 PM IST
सार

आतंकी हमले में घायल हुए इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी गुरुवार को जिंदगी की जंग हार गए। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Police Inspector Masroor Ahmad Wani injured in terrorist attack Srinagar died at AIIMS New Delhi
पुलिस अधिकारी मसरूर अहमद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में 39 दिन पहले क्रिकेट खेलते हुए आतंकी हमले में घायल हुए इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी गुरुवार को जिंदगी की जंग हार गए। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज मौत से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली एम्स के मीडिया सेल डॉ. रीमा दादा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


29 अक्तूबर, रविवार के दिन पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद श्रीनगर शहर के ईदगाह के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। खेल के बीच आतंकियों ने उन्हें करीब से निशाना बनाते हुए एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं। हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर मैदान में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां से आगामी उपचार के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed