फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police and security forces arrested an LeT hybrid terrorist Mehboob ul Inam at checkpoint near Papchan Bandipora kashmir

Bandipora: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Wed, 29 Jun 2022 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 03:35 PM IST
सार

बांदीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police and security forces arrested an LeT hybrid terrorist Mehboob ul Inam at checkpoint near Papchan  Bandipora kashmir
Terrorist - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर बाजार में बनाए गए एक आतंकी ठिकाने से तीन एके राइफल, आईईडी, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आतंकी की शिनाख्त नदिहाल निवासी महबूब उल इनाम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों ने एक सूचना के आधार पर पापचन इलाके में नाका लगाया था। दोपहर को पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, उसने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी (जेके15ए 0839) से चीन निर्मित एक ग्रेनेड बरामद किया गया। महबूब ने पूछताछ में बताया कि वह लश्कर के लिए काम करता है और उसके इशारे पर नदिहाल मार्केट में अपनी दुकान के अंदर उसने एक ठिकाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए लश्कर आतंकी हैदर उर्फ अबू मुस्लिम, अबू इस्माइल उर्फ फैसल, अबू हमजा उर्फ ओकाशा व गुलजार उर्फ फैजान आश्रय लेते थे। ठिकाने के अंदर हथियार, गोला-बारूद और आईईडी सामग्री भी मिली है।

लश्कर के कैडर को मजबूत करने के लिए वह उत्तरी कश्मीर के युवाओं को बरगलाने का भी काम करते थे। विशेष रूप से बांदीपोरा के कुछ स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की योजना बना रहे थे। लश्कर ने उसे सुरक्षाबलों पर हमले का काम सौंपा था

  •  हुआ बरामद:  तीन एके 47 राइफल्स, 10 मैगजीन, 380 कारतूस, तीन पाउच, दो डिब्बे डेटोनेटर, आईईडी, एडॉप्टर, चार्जर, मैट्रिक शीट व दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed