फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Photo of Kashmir changing ramp walk in Kashmiri Firan

कश्मीरी फिरन में रैंप वॉक बदलते कश्मीर की तस्वीर

विज्ञापन
Photo of Kashmir changing ramp walk in Kashmiri Firan
श्रीनगर में िपिछले दिनों हुए एक फैशन शो के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कश्मीर ने अब वक्त के साथ खुद को बदलना शुरू कर दिया है। यहां के युवा अब अलगाववाद की बजाय सकारात्मक पहलुओं में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। इसका नजारा श्रीनगर के टैगोर हाल में देखने का मिल रहा है। यहां कश्मीरी युवा फिरन में रैंप वॉक करते दिख रहे हैं। टैगोर हाल में फैशन शो का आयोजन किया गया है। इसमें मॉडल, डिजाइनर, डांसर, हस्य कलाकार सहित अन्य क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


ऑल जेएंडके यूथ सोसायटी की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया है। फैशन शो में युवक-युवतियों ने बेहतरीन रैंप वॉक से फैशन के प्रति अपनी समझ को बयां किया। फैशन शो का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम मॉडलिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ा मंच है। आयोजक साजिद यूसुफ ने कहा कि फैशन शो में जज बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। इस तरह के कार्यक्रम रूढ़ीवादी सामाजिक परंपराओं को तोड़ने का काम करते हैं। यहां लड़कों के साथ लड़कियां भी भाग ले रही हैं। कश्मीरी फिरन सबका मन मोह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन शो का विरोध
दूसरी ओर श्रीनगर में हुए फैशन शो का कुछ महिलाओं ने विरोध किया है। रविवार को उन्होंने प्रदर्शन भी किया। साथ ही कहा कि यह शो धर्म और संस्कृति के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed