फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   pdp president mehbooba mufti on yasin malik hanging will not change situation in Jammu Kashmir

Yasin Malik: महबूबा मुफ्ती बोलीं- पहले भी कई लोगों को हुई फांसी, नहीं बदले जम्मू कश्मीर के हालात

Wed, 25 May 2022 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/कुलगाम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 25 May 2022 05:17 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां पहले भी कई लोगों को फांसी दी गई है और कई लोगों को उम्रकैद मिली है। इन सभी से मसले हल नहीं हुए बल्कि और उलझ गए।

विज्ञापन
pdp president mehbooba mufti on yasin malik hanging will not change situation in Jammu Kashmir
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बुधवार को कश्मीर संभाग के कुलगाम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यासीन मलिक को मिलने वाली सजा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा जोर-जबरदस्ती की नीति अपनाए हुए है। इससे मसले सुलझने के बजाय और उलझ रहे हैं। फांसी देने से जम्मू-कश्मीर के हालात नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर एक सियासी मसला है। यहां पहले भी कई लोगों को फांसी दी गई है और कई लोगों को उम्रकैद मिली है। इन सभी से मसले हल नहीं हुए बल्कि और उलझ गए। भाजपा सरकार मस्कुलर पॉलिसी अपनाए हुए है। इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। मसले सुलझने के बजाय और उलझ रहे हैं।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा सरकार हर जगह गुजरात मॉडल लागू करना चाहती है। ये लोग बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी को लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हिंदू और मुस्लिमों के बीच झगड़े करवा रहे हैं। इन लोगों के पास मुस्लिमों को मरवाने, मस्जिदों पर कब्जा करने के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed