फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pdp leader mehbooba mufti and nc leader farooq abdullah on kashmiri pandits issue

महबूबा बोलीं: कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा केंद्र, फारूक ने कहा- मामले की जांच हो

Thu, 17 Mar 2022 10:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 10:19 AM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा दो समुदायों के बीच दूरी को बढ़ाना है। वह कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Pdp leader mehbooba mufti and nc leader farooq abdullah on kashmiri pandits issue
mehbooba and farooq - फोटो : फाइल

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उसकी मंशा दो समुदायों के बीच दूरी को बढ़ाना है।

विज्ञापन


महबूबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जस तरह से केंद्र सरकार द कश्मीर फाइल्स को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रही है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है, उससे उनकी मंशा साफ हो जाती है। पुराने घावों को भरने और दो समुदायों के बीच अनुकूल माहौल बनाने के बजाय, वे जानबूझकर उन्हें अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर उठे विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि दोषियों का पता लगाने के लिए एक ईमानदार जांच होनी चाहिए कि ऐसी घटना क्यों हुई। द कश्मीर फाइल्स फिल्म 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख ने कहा- 'जगमोहन उस समय राज्यपाल थे। वह नहीं हैं, अन्यथा, उन्होंने (वास्तविकता) बता दी होती। यही कारण है कि मैं चाहता हूं कि मामले की जांच हो। हर फिल्म एक अनोखे तरीके से कहानी को चित्रित करती है। यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म सटीक सच्चाई को चित्रित करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed