फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDP leader Iltija Mufti's X account withheld in India

Srinagar: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ी मुश्किलें

Mon, 11 May 2026 04:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 11 May 2026 04:48 PM IST
सार

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भारत में कानूनी मांग के तहत रोक दिया गया है। यह कार्रवाई कश्मीर साइबर पुलिस द्वारा गिलानी से जुड़े वीडियो मामले में दर्ज एफआईआर के बाद की गई है।

विज्ञापन
PDP leader Iltija Mufti's X account withheld in India
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। प्लेटफॉर्म की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई कानूनी मांग के तहत की गई है। हाल ही में कश्मीर साइबर पुलिस ने इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ एक वीडियो क्लिप को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। यह वीडियो दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से जुड़ा बताया गया था।

विज्ञापन


भारत में यूजर्स जब उनके एक्स अकाउंट को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहां एक नोटिस दिखाई दे रहा है जिसमें कहा गया है कि कानूनी अनुरोध के अनुपालन में अकाउंट तक पहुंच सीमित कर दी गई है। साइबर पुलिस श्रीनगर ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ ऑनलाइन सामग्री अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा दे सकती है और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


इल्तिजा मुफ्ती ने इस मामले में कहा था कि वीडियो साझा करने की जिम्मेदारी केवल उनकी है और केवल पोस्ट को रीपोस्ट या लाइक करने वालों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इल्तिजा मुफ्ती पहले भी प्रशासनिक पाबंदियों और अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपनी राय खुलकर रखती रही हैं। उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव बिजबेहड़ा सीट से लड़ा था, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार बशीर अहमद शाह वीरी से हार गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed