फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDP defers foundation day celebrations amid devastation caused by rain in JK Srinagar

J&K: बारिश और तबाही के चलते पीडीपी ने टाली स्थापना दिवस की वर्षगांठ, प्रभावित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

Sat, 25 Jul 2026 01:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 25 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

लगातार बारिश से जम्मू-कश्मीर में हुई तबाही और जान-माल के नुकसान को देखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28 जुलाई को होने वाला स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
PDP defers foundation day celebrations amid devastation caused by rain in JK Srinagar
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हुई तबाही और जान-माल के नुकसान को देखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अपना स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया है। पार्टी ने 28 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को फिलहाल टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर लिया गया है। लगातार बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पार्टी ने आपदा प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर राजोरी और पुंछ में बादल फटने की घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed