फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pahalgam: Umar invited tourists by riding a bicycle and Farooq by riding a golf stick; said Pahalgam is the mo

Pahalgam: उमर ने साइकिल तो फारुक ने गोल्फ स्टिक चलाकर दिया पर्यटकों को न्योता; कहा पहलगाम सबसे खूबसूरत है

Wed, 28 May 2025 06:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 28 May 2025 06:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में साइकिल चलाकर और फारूक अब्दुल्ला ने गोल्फ खेलकर पर्यटकों को कश्मीर आने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Pahalgam: Umar invited tourists by riding a bicycle and Farooq by riding a golf stick; said Pahalgam is the mo
पहलगाम में साइकिल चलाते उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन पूरी तरह सुरक्षित है, यह संदेश देने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारुक एकदम बदले अंदाज में नजर आए। उमर अब्दुल्ला पहलगाम में कैबिनेट मीटिंग करने के बाद वहां की सड़कें साइकिल से नापते नजर आए तो उनके पिता फारुक अब्दुल्ला ने सुबह-सुबह पहलगाम गोल्फ कार्ट से गोल्फ कोर्स पहुंचकर गोल्फ खेला। सेहत ठीक न होेने के बावजूद गोल्फ के शौकीन फारुक अब्दुल्ला ने पूरे जी-जान से गोल्फ स्टिक से निशाने लगाए।

विज्ञापन


पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाक तनाव की वजह से बिगड़े हालात का दंश सबसे ज्यादा प्रदेश का पर्यटन झेल रहा है। पिछले साल तक पर्यटन की जीडीपी 7 से बढ़ाकर 15 पहुंचा देने का ख्वाब देख रहे मुख्यमंत्री के लिए भी यह एक सेट बैक जैसा है। पर्यटन को उबारने की कोशिशों के तहत ही वे मंगलवार को उन्होंने पहलगाम में साइकिल से सड़क पर उतरने का मन बनाया था।
विज्ञापन


उन्हें अपने बीच पाकर देख कुछ उत्साही युवा भी साइकिल के साथ-साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ने लगे। सीएम ने इस दौरान लोगों से उनकी दिक्कतें भी पूछीं।इससे पहले गोल्फ खेलने के बाद पहलगाम को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बताते हुए डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने सैलानियों से बगैर हिचक खूबसूरत पहलगाम का रुख करने की अपील की। मीडिया से बातचीत में अमरनाथ यात्रा का हवाला देते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोलेनाथ की धरती पर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल करोड़ों पर्यटकों के आने की उम्मीद थी, लेकिन पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों को यह रास नहीं आया। कारगिल के दौरान हालातों का जिक्र करते हुए उन्हाेंने कहा कि उस वक्त भी उनकी सरकार थी और लोग नहीं आ रहे थे।


उन्होंने साफ कहा कि मौत तो कहीं भी आ सकती है फिर डर किस बात का।इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का साइकिल चलाते और फारुक अब्दुल्ला का गोल्फ खेलते वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने इन पर खूब चुटीले कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा-फारुक साहब जेड प्लस सिक्योरिटी के बगैर गोल्फ खेलते तो ज्यादा अच्छा होता। वहीं, एक यूजर ने सेहत खराब होने के बावजूद फारुक अब्दुल्ला के गोल्फ खेलकर पर्यटकों को लुभाने के अंदाज को खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed