फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Outrage against water institute among villagers of Tola

टोला के ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश

Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Outrage against water institute among villagers of Tola
विकास खंड कीर्तिनगर के दुरस्थ गांव टोला के ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से योजना का पंप खराब पड़ा है। लेकिन आजतक विभाग की ओर से उसे नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

करीब 24 वर्ष पूर्व टोला गांव की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पंपिंग पेयजल योजना का एक पंप खराब होने से ग्रामीणों को आए दिन समस्या से जूझने का भय सता रहा है। ग्रामीण विजय सिंह बथ्वाल, आलम सिंह, जतन सिंह भंडारी व विजयपाल सिंह ने बताया कि पेयजल योजना को संचालित करने के लिए दो पंप लगाए गए हैं, जिसमें एक पंप के खराब होने से दूसरा पंप काम करता है। लेकिन एक पंप विगत एक वर्ष से खराब पड़ा है। अगर दूसरा पंप भी खराब हो गया तो उन्हें करीब तीन किमी की खड़ी चढ़ाई से पानी ढोना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जल संस्थान से समय रहते खराब पड़े पंप को शीघ्र बदलने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि समस्या के संबंध में उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है। जल्द टेक्नीशियन को साइड पर भेजकर खराब पंप को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed