फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   One third of the teaching posts in Delhi AIIMS are vacant

Delhi AIIMS : दिल्ली एम्स में शिक्षकों के एक तिहाई पद खाली, 1,235 स्वीकृत नौकरियों में से 430 रिक्त

Mon, 07 Apr 2025 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 07:02 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में बताया कि उसके करीब 35 प्रतिशत संकाय पद खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन
One third of the teaching posts in Delhi AIIMS are vacant
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में बताया कि उसके करीब 35 प्रतिशत संकाय पद खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता एमएम शुजा ने एम्स दिल्ली के कामकाज के बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर संस्थान ने पिछले माह जानकारी मुहैया कराई। इसमें एम्स दिल्ली के संकाय प्रकोष्ठ के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि संस्थान में स्वीकृत 1,235 पदों के मुकाबले 430 संकाय सीटें रिक्त हैं। इसमें कहा गया है कि 2020, 2023, 2024 और चालू वर्ष के पहले तीन महीनों में नियमित संकाय पदों के लिए कोई भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन


172 रिक्तियां निकलीं... भर्ती हुए 110

  • एम्स ने 2019 में 172 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन दिया था, सिर्फ 110 ही भर्ती हुए
  • वर्ष 2021 व 2022 में भी यही स्थिति थी, नर्सिंग कॉलेज में केवल 173 असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन एसोसिएट प्रोफेसर ही सेवा देने के लिए आए, जबकि विज्ञापित पदों की संख्या 270 थी
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed