फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   On the auspicious occasion of Jyeshtha Ashtami, I paid obeisance to Mata Kheer Bhawani. Prayed for well-being

Ganderbal: खीर भवानी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, उपराज्यपाल ने किए दर्शन, कश्मीरी पंडितों से की मुलाकात

Tue, 03 Jun 2025 03:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता खीर भवानी मंदिर में पूजा अर्चना कर शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन
On the auspicious occasion of Jyeshtha Ashtami, I paid obeisance to Mata Kheer Bhawani. Prayed for well-being
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खीर भवानी मंदिर के किए दर्शन - फोटो : @OfficeOfLGJandK

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर गांदरबल स्थित माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

विज्ञापन

 

एलजी सिन्हा ने इस अवसर पर देश भर से आए श्रद्धालुओं, खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय से बातचीत की और उनकी भावनाओं, आस्थाओं और उम्मीदों को सम्मानपूर्वक सुना। उनका कहना था कि खीर भवानी मेला हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। मीडिया के लोगों से भी बातचीत की, माता के मंदिर परिसर में और इस अद्भुत कार्यक्रम को लेकर सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके बाद श्रीनगर के लाल चौक में व्यापारियों से मुलाकात की। उनका कहना था कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य सभी व्यापारिक वर्गों को हर संभव मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और  एलजी सिन्हा ने लाल चौक स्थित बलिदान स्तंभ पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद भी नहीं डिगी आस्था: खीर भवानी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed