J&K: 'हमें अखबारों से पता चला...हमसे बात किए बिना कैसे कर रहे हैं प्रदर्शन'? सीएम उमर ने कांग्रेस को दी नसीहत
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उनके स्वास्थ्य की कामना की और उम्मीद जताई कि नया उपराष्ट्रपति पद की गरिमा के साथ न्याय करेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर बिना परामर्श के प्रदर्शन करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके उत्तराधिकारी इस पद की गरिमा के साथ न्याय करेंगे।
उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सबसे पहले मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबी उम्र मिले। शायद यह पहली बार है जब किसी उपराष्ट्रपति ने इस तरह इस्तीफा दिया है। लगता है उनकी सेहत ने उन्हें और काम करने की इजाजत नहीं दी। हमें उम्मीद है कि अगला उपराष्ट्रपति इस पद और जिम्मेदारी के साथ सच्चे अर्थों में न्याय करेगा।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला साफापोरा में एक हमले और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने और शोक जताने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देगी।
पुलिस ने कार्रवाई की है, केस दर्ज हुआ है और इंशा अल्लाह, इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। परिवार से जो न्याय का वादा किया गया है, वह निभाया जाएगा। उनके बड़े बेटे को रीढ़ की हड्डी में चोट है, वह चल नहीं पाता। उन्होंने सरकार से मदद मांगी है, हम केस बनाकर जो संभव होगा, वह सहायता देंगे।
कांग्रेस पर कसा तंज
राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उमर ने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस से कोई बात नहीं की।
अगर वे चाहते हैं कि हम उनके साथ हों तो पहले हमसे बात करें। हमें इस बारे में अखबारों से पता चला। इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, अगर वहां ये मुद्दा उठाया होता तो क्या हम पीछे हटते? असल में तो हम ही हैं जो इस लड़ाई को लंबे समय से लड़ रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए कहा, अच्छी बात है कि कांग्रेस को इतने समय बाद यह मुद्दा याद आया और उन्होंने प्रदर्शन किया। अगर वे हमारा समर्थन चाहते हैं, तो बात करें, हमारे लोग भी उसमें हिस्सा लेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: आतंक प्रभावित परिवारों के लिए डिजिटल राहत की पहल, उपराज्यपाल ने लॉन्च किया समर्पित वेब पोर्टल