Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर क्यूआर फीडबैक सिस्टम लागू, अब हर तीर्थयात्री देंगे सफाई पर रेटिंग
अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों के तहत ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मोहम्मद ऐजाज असद ने पहलगाम से शेषनाग तक शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, जल निकासी, कचरा प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण विकास (आरडीडी) और पंचायती राज विभाग के सचिव मोहम्मद ऐजाज असद ने वीरवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा-2025 की तैयारियों के तहत पहलगाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्वच्छता सुविधाओं का व्यापक मूल्यांकन किया और अधिकारियों के उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होंने नुनवान बेस कैंप से चंदनवाड़ी होते हुए पिस्सू टॉप, जोजीबल, वावबल और शेषनाग तक विभिन्न शिविर स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। सचिव के साथ महानिदेशक ग्रामीण स्वच्छता अनु मल्होत्रा, एसीडी अनंतनाग शफीक अहमद, बीडीओ पहलगाम सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सचिव ने यात्रा मार्ग पर शौचालय, स्नानगृह, कूड़ेदान, जल निकासी और अपशिष्ट पृथक्करण स्थलों की स्थापना और कार्यक्षमता की समीक्षा की।
उन्होंने नुनवान और यात्रा मार्ग के अन्य स्थानों पर कूड़ेदानों की संख्या बढ़ाने, शून्य-लैंडफिल नीति को लागू करने और कचरा स्रोत पर ही अलग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रे वाटर प्रबंधन के लिए जलभराव से बचाव और पर्यावरण-अनुकूल अपशिष्ट निपटान पर विशेष ध्यान देने को कहा। सचिव ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, चिकित्सा और जलापूर्ति जैसी आवश्यकताओं पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, उन्होंने क्यूआर कोड-आधारित फीडबैक प्रणाली के तहत तीर्थयात्रियों से स्वच्छता पर रीयल टाइम प्रतिक्रिया प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक यात्री को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। अंत में सचिव ने पहलगाम हेलीपैड पर यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्री-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।
यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी मुकम्मल, सुरक्षा से लेकर यातायात तक... हर पहलू पर नजर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.