{"_id":"5fee36cc8ebc3e3d42692cfa","slug":"new-year-celiberation-shrinagar-news-jmu2259295150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर गुलमर्ग में लगा पर्यटकों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ताज गुलमर्ग में नए साल के आगमन पर पर्यटकों से लबरेज रही। पर्यटकों ने वर्ष 2020 को अलविदा कर 2021 की इस्तकबाल किया। रात 12 बजे ‘हैप्पी न्यू इयर’ की गूंज से गूंज उठी घाटी। श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर गुलमर्ग की बर्फ से ढकी पहाड़ियां नववर्ष मौके पर देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों का स्वागत करती दिखीं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग पर्यटकों का खिले चेहरे से स्वागत करते दिखाई दिए। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 2500-3000 स्थानीय और देश के अन्य कोनों से आए पर्यटक वीरवार को नया साल मनाने पहुंचे हैं। पर्यटकों के लिए नए साल के मौके पर स्कीइंग, स्नो शू रेस, साइकिल रेस, स्लेज रेस, स्नो ट्यूब रेस के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जिसका पर्यटकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नए साल के स्वागत का मुख्य कार्यक्रम गुलमर्ग गोल्फ कोर्स में हुआ। कार्यक्रम में मंडलायुक्त कश्मीर पीके पोले के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मशाल लेकर स्कीर्प का स्लोपेस से नीचे उतरना रहा। बिजनौर के राजीव राणा ने कहा कि वह नए साल का जश्न विशेष तौर पर मनाने के लिए गुलमर्ग पहुंचे हैं। यहां के दृश्य मन को लुभाने वाले हैं। उन्होने कहा कि दुआ करते हैं कि नए साल में कोरोना महामारी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के मद्देनजर विशेष सावधानियां बरती गईं। गुलमर्ग की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों का पहले रैपिड कोरोना टेस्ट कराया गया, ताकि संक्रमण की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।