{"_id":"604d03dd5572f0248f43365f","slug":"most-wanted-terrorist-latest-news-update-list-jammu-and-kashmir-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सक्रिय नौ मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सक्रिय नौ मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी
Sun, 14 Mar 2021 12:03 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:03 AM IST
सार
- जानकारी देने वाले को इनाम भी देगी जम्मू-कश्मीर पुलिस।
- लुकआउट नोटिस पर सूचना देने के लिए कई टेलीफोन नंबर जारी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर शहर और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर शहर और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है। इनकी जानकारी देने वालों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। सूची में शामिल 9 आतंकी श्रीनगर, बडगाम और कुलगाम जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को श्रीनगर शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सक्रिय मोस्ट वांटेड आतंकियों का लुक आउट नोटिस जारी किया। लोगों से अपील की है कि इन आतंकियों की जानकारी होते ही पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले को इनाम मिलेगा। पुलिस ने संपर्क के लिए कई टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
सूची में श्रीनगर जिले के शहजादपोरा नौगाम का वसीम कादरी मीर जो 23 दिसंबर 2020 से सक्रिय है, मेथन छानपोरा का शाहद खुर्शीद 6 फरवरी 2021 से सक्रिय, अस्थान मोहल्ला नटिपोरा का इरफान अहमद सोफी 14 दिसंबर 2020 से सक्रिय, नटिपोरा का बिलाल अहमद भट 14 फरवरी 2020 से सक्रिय, फिरदौसाबाद बटमालू का उबैद शफी डार 31 अक्तूबर 2020 से सक्रिय और ओल्ड बरजुल्ला का साकिब मंजूर डार 5 अगस्त 2020 से सक्रिय है।
विज्ञापन
साकिब हाल ही में बागात इलाके में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में भी शामिल था। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुई थी। सूची में शामिल अन्य आतंकियों में ईदगाह मोहल्ला नारबल का अबरार नदीम भट 31 दिसंबर 2018 से सक्रिय, कुलगाम का मोहम्मद अब्बास शेख अप्रैल 2015 से सक्रिय और चक कावूसा बडगाम का मोहम्मद यूसुफ डार 2012 से आतंकवाद में शामिल है। वह 2015 से फिर सक्रिय हुआ।
Trending Videos
लश्कर कमांडर की मौजूदगी पर अलर्ट...
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस को लश्कर ए ताइबा के कमांडर अब्बास शेख के श्रीनगर के छानपोरा में मूवमेंट के इनपुट मिले थे। इसके बाद से श्रीनगर शहर को अलर्ट पर कर दिया गया है। छानपोरा और श्रीनगर के अन्य इलाकों में सुरक्षाबल अलर्ट हैं और जगह-जगह तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।