{"_id":"69a81c408247520da50c0ab6","slug":"mirwaiz-said-freedom-of-expression-should-be-respected-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान मुद्दे पर कश्मीर में उबाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार छीनना गलत, मीरवाइज बोले- अभिव्यक्ति का हो सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान मुद्दे पर कश्मीर में उबाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार छीनना गलत, मीरवाइज बोले- अभिव्यक्ति का हो सम्मान
Wed, 04 Mar 2026 05:20 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:20 PM IST
सार
मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान लोगों की हिरासत को गैर-जरूरी बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक
- फोटो : ANI
विस्तार
मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और आहत भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लोगों के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
मीरवाइज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रदर्शनकारियों और शोक जता रहे लोगों, जिनमें महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं, उन्हे हिरासत में लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जरूरी है। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को कवर करने पर स्थानीय समाचार माध्यमों के सोशल मीडिया अकाउंट रोके जाने और एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी से लेकर पीर पंजाल और जम्मू तक लोगों ने एकजुट होकर ईरान की घटनाओं की निंदा की है।
मीरवाइज ने प्रशासन से अपील की कि सभी हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक तथा दंडात्मक कार्रवाई की नीति की गंभीर समीक्षा की जाए।
विज्ञापन