फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Minister inaugurates regional vaccine store

मंत्री ने किया रीजनल वैक्सीन स्टोर का शुभारंभ

Sun, 10 Jan 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurates regional vaccine store
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में रीजनल वैक्सीन स्टोर का शुभारंभ किया। जबकि श्रीनगर स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए पांच लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने नगर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रांत संघ चालक आरसी भट्ट को मंदिर निर्माण के लिए एक लाख का चेक सौंपा, जिसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचकर मंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। जबकि मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में कोरेाना वैक्सीन रखे जाने के लिए रीजनल वैक्सीन स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने डॉक्टरों के साथ बैठक कर अस्पताल और मरीजों के हित में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन का निरीक्षण कर कार्यदाई ऐजेंसी को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, एमएस डॉ. केपी सिंह, डॉ. केएस बुटोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, महामंत्री पंकज सती, मानव बिष्ट, विनय घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed