फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Militants explode IED in Pulwama

पुलवामा में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट

विज्ञापन
Militants explode IED in Pulwama
पुलवामा में शुक्रवार को आईईडी धमाके वाले स्थान पर जांच करते सुरक्षाबल के जवान। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोट किया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खतर नहीं है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलवामा के डांगरपोरा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आईईडी वुमेन कॉलेज से कुछ दूरी पर प्लांट की गई थी। यहां से थोड़ी ही दूरी पर सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का जॉइंट नाका लगता है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि यह कम क्षमता का आईईडी विस्फोट था जिसे आतंकियों ने ट्रिगर किया। उन्होंने बताया कि आईईडी एक दुकान के बाहर प्लांट की गई थी। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस दुकान के बाद आईईडी विस्फोट हुआ, उस दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया। बाद में सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों को घेरे में लेकर साझा तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed