{"_id":"65e9af99e6d5aa7f4009b52d","slug":"mha-declares-dreaded-terror-mastermind-mohammad-qasim-gujjar-alias-salman-as-designated-terrorist-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मोहम्मद कासिम गुज्जर नामित आतंकवादी घोषित, उग्रवादी हमले, हथियारों की तस्करी, टेरर मॉड्यूल में रहा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मोहम्मद कासिम गुज्जर नामित आतंकवादी घोषित, उग्रवादी हमले, हथियारों की तस्करी, टेरर मॉड्यूल में रहा शामिल
Thu, 07 Mar 2024 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:50 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लश्कर-ए-ताइबा का आतंकवादी कासिम ने आतंकी हमलों में किए। इनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उग्रवादी मोहम्मद कासिम गुज्जर को यूएपीए के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है। वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा हुआ है। वह आतंकवाद की कई वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लश्कर-ए-ताइबा का आतंकवादी कासिम ने आतंकी हमलों में किए। इनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं। वह भारत के खिलाफ युद्ध की योजना बनाने में शामिल रहा है। अमित शाह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।'
विज्ञापन
मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान जम्मू संभाग के रियासी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपा बैठा है। उसने कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया। साथ ही सीमा पार से ड्रोन से या अन्य माध्यम से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक उपकरण और नकदी की तस्करी में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
वह सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन एन्क्रिप्टेड संचार साइट की मदद से नया आतंकी मॉड्यूल बनाने में भी शामिल रहा है। इसके चलते केंद्र सरकार ने 32 वर्षीय गुज्जर को आतंकवादी घोषित करने का निर्णय लिया है। वह आतंकवाद विरोधी कानून यूए(पी)ए के तहत आतंकवादी नामित होने वाला 57वां व्यक्ति है।