फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba Mufti along with seven former Mlas asked to vacate govt quarters in Anantnag

जम्मू कश्मीर: पूर्व सीएम महबूबा समेत सात पूर्व विधायकों को नोटिस, 24 घंटे में सरकारी घर खाली करने का कहा

Sun, 27 Nov 2022 10:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 27 Nov 2022 10:44 PM IST
सार

सात पूर्व विधायकों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हाउसिंग कॉलोनी खानबल इलाके में सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti along with seven former Mlas asked to vacate govt quarters in Anantnag
जम्मू में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंतनाग प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत सात पूर्व विधायकों व एक नगरपालिका पार्षद को अनंतनाग जिले की खन्नाबल हाउसिंग कॉलोनी के सरकारी आवास 24 घंटे में खाली करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


ऐसा न होने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। मुफ्ती को पिछले महीने भी श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले गुपकार इलाके में स्थित उनके फेयरव्यू आवास से बेदखली का नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग के उपायुक्त के आदेश पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा रविवार को जारी बेदखली नोटिस में महबूबा मुफ्ती के अलावा पूर्व विधायक मोहम्मद अल्ताफ वानी, पूर्व विधायक अब्दुल रहीम राथर, पूर्व विधायक अब्दुल मजीद भट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व विधायक अल्ताफ अहमद वाणी, पूर्व एमएलसी बशीर शाह, पूर्व एमएलसी चौधरी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक अब्दुल कबीर पठान और एमसी पार्षद शेख मोहिउद्दीन (निधन हो चुका) शामिल हैं।

इसबीच नेकां के पूर्व विधायक अब्दुल मजीद भट ने कहा कि हम कहां जाए। प्रशासन को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed