फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   meeting

जनजातीय परिवारों के प्रवास के दौरान यातायात के पुख्ता प्रबंध करें

विज्ञापन
meeting
श्रीनगर। पहाड़ी चरागाहों से गांवों की ओर लौटने के दौरान प्रवासी जनजातीय परिवारों को परिवहन की उचित सुविधा मुहैया करवाई जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने पहाड़ी चरागाहों से गांवों में लौटने की प्रक्रिया के दौरान मुहैया की जाने वाली परिवहन सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार पारंपरिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड से प्रवास करने वाले प्रवासी जनजातीय परिवारों के लिए परिवहन सुविधाएं शुरू की हैं। इसके लिए 50 ट्रक और 100 हल्के वाणिज्यिक वाहन तैनात किए हैं। उपायुक्तों को आवश्यकता अनुसार अधिक वाहन किराए पर लेने के लिए अधिकृत किया है। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्त को प्रवासी आदिवासी परिवारों की परेशानी मुक्त आवाजाही की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और पशुधन स्वास्थ्य देखभाल सहित सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान निर्बाध यातायात आवाजाही के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर परिवहन बेड़े के सुचारू प्रबंधन के लिए भी कहा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सचिव प्रसन्ना रामास्वामी ने बताया कि जेके रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा संचालित किए जाने वाले 50 ट्रकों के बेड़े के अलावा 100 से अधिक एलसीएमवी संचालित होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर से 25 अक्तूबर तक परिवहन सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित उपायुक्तों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। दो ट्रांजिट आवासों को भी पड़ाव बिंदुओं के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed