फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Meet the Registrar to resolve the problems

समस्याओं के निराकरण को लेकर कुलसचिव से मिले

Thu, 31 Dec 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meet the Registrar to resolve the problems
छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग छात्र संगठनों ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव से मुलाकात की। बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत के नेतृत्व में जय हो संगठन ने कुलसचिव से वार्ता की। उन्होंने विवि से ऑनलाइन कक्षाएं और बेहतर व्यवस्था करने या फिर ऑफलाइन कक्षाओं के लिए परिसरों खोलने की मांग की। वार्ता में पुनीत अग्रवाल, अंजुल रावत, दीपक बिष्ट व उत्तम रौथाण शामिल थे। अंकित ने बताया कि कुलसचिव ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में कुलसचिव से भेंट की। पदाधिकारियों ने पीएचडी के छात्रों से कक्षाएं न पढ़वाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीएचडी छात्रों पर दबाव डालकर संकाय सदस्य कक्षाएं पढ़वाते हैं, इससे वह अपने शोध संबंधी कार्य ढंग से नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर जिस पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रह गई हैं, उन सीटों पर ऑफलाइन एडमिशन की व्यवस्था की जाए। वार्ता में परिषद के प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा, पृथ्वी राणा, अमन पंत, गौरव नेगी और रॉबिन बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed