फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lt Governor manoj sinha performs Bhoomi Pujan of Shri Amarnath Shrine Board yatri niwas in Srinagar

Amarnath Yatra 2022: श्रीनगर में भी बनेगा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का तीर्थ यात्री निवास, उपराज्यपाल ने किया भूमि पूजन

Tue, 03 May 2022 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 May 2022 05:08 PM IST
सार

श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर में बन रहे यात्री निवास मात्र एक भवन ना होकर अध्यात्म और ज्ञान के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएंगे।

विज्ञापन
Lt Governor manoj sinha performs Bhoomi Pujan of Shri Amarnath Shrine Board yatri niwas in Srinagar
Lt Governor Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर में मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास का भूमि पूजन किया। वहीं, उन्होंने लोगों को भगवान परशुराम जंयती, अक्षय तृतिया और ईद के पर्व के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और श्रीनगर में बन रहे यात्री निवास सिर्फ यात्रा तक ही सीमित नहीं होंगे। यह मात्र एक बिल्डिंग ना होकर अध्यात्म और ज्ञान के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएंगे, ताकि बारहों महीने ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिनका लाभ मेहमानों और स्थानीय लोगों को मिल सके।
विज्ञापन


इस साल 30 जून को दो साल के अंतराल के बाद श्री अमरनाथ की तीर्थयात्रा फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा, 'मैं सभी श्रद्धालुओं को आश्वस्त करना चाहता हू कि सरकार, प्रशासन और स्थानीय लोग आपका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। इस साल रिकॉर्ड यात्रा को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार हजारों यात्रियों को ठहराने के लिए यात्री पड़ाव स्थलों का व्यापक स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। रामबन के चंद्रकोट में नए यात्री निवास को लगभग तैयार कर लिया गया है।


यात्रा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से खाद्य पद्धार्थों की सूची (फूड मेन्यू) भी जारी किया गया है, जिसमें यात्रा मार्ग पर तले और फास्ट फूड के बजाय पौष्टिक और हल्का आहार मिलेगा, ताकि आपकी यात्रा सेहत के लिहाज से सुरक्षित हो सके। ये सूची लंगर स्टालों, फूड स्टालों, दुकानों और यात्रा मार्ग के अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू रहेगी।


यात्रा मार्ग पर मांसाहारी, शराब, तंबाकू, गुटका, पान मसाला, धूम्रपान आदि इनटाक्सिकैंट पदार्थ प्रतिबंधित रहेंगे। पुलाव और फ्राइड चावल के बजाय सादे चावल, जीरा चावल, खिचड़ी और न्यूट्रेला चावल मिलेंगे। यात्रा मार्ग पर पूड़ी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, स्टफ्ड परांठा, डोसा, फ्राइड रोटी, मक्खन के साथ ब्रेड, क्रीम आधारित खाद्य, आचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चोमीन और अन्य फ्राइड और फास्ट फूड प्रतिबंधित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed