फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   lg manoj sinha said Adequate security arrangements for Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- मनोज सिन्हा

Sat, 21 Jan 2023 12:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 12:24 AM IST
सार

मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन इसे सुचारू रूप से संचालित करेगा। 

विज्ञापन
lg manoj sinha said Adequate security arrangements for Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन इसे सुचारू रूप से संचालित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की भूमि हड़पने के लिए शक्तियों का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए गरीब और आम जनता को डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, मनोज सिन्हा ने उद्घाटन समारोह में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हम कश्मीरी प्रवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए संवेदनशील तरीके से काम कर रहे हैं।' जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में कश्मीरी पंडितों के लिए ऐसे कई ट्रांजिट आवास बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के सुंबल क्षेत्र के ओडिना गांव में प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास भी बनाए गए थे। इस ट्रांजिट आवास का निर्माण पिछले साल मई में शुरू हुआ था और इसका निर्माण प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed