फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG Manoj Sinha flags off Reading Marathon at Chinar Book Festival Srinagar

Srinagar: डल झील किनारे 'रीडिंग मैराथन' का आयोजन, एलजी सिन्हा ने किया शुभारंभ; हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

Sat, 25 Jul 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 25 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल के तहत आयोजित 'रीडिंग मैराथन' को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha flags off Reading Marathon at Chinar Book Festival Srinagar
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में डल झील के किनारे आयोजित 'रीडिंग मैराथन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन चिनार बुक फेस्टिवल और शिक्षा सप्ताह के तहत किया गया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हजारों छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के साथ-साथ फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतिभागियों ने 'ड्रग्स को ना, किताबों को हां' जैसे संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लेकर दौड़ में हिस्सा लिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को जोड़ती है। उन्होंने युवाओं से रोजाना पढ़ने की आदत अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

'रन फॉर ए ग्रीन फ्यूचर' थीम पर आयोजित इस मैराथन में छात्रों और युवा पाठकों ने डल झील के खूबसूरत किनारे दौड़ लगाई। कार्यक्रम में साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

चिनार बुक फेस्टिवल का आयोजन जम्मू-कश्मीर में पढ़ने और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। रीडिंग मैराथन इस आयोजन की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है, जिसने युवाओं को शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed