{"_id":"698253a9e540bde8800e0b7a","slug":"leh-snowfall-zozila-road-closed-ladakh-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109427-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फबारी से जोजिला मार्ग बंद रहा, आज दोपहर तक खुलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फबारी से जोजिला मार्ग बंद रहा, आज दोपहर तक खुलने की संभावना
बर्फबारी से यातायात प्रभावित, जोजिला के कल दोपहर तक खुलने की संभावना, स्रोत – सीमा सड़क संगठन
- फोटो : 1
Link Copied
लेह। लगातार बर्फबारी के कारण मंगलवार को जोजिला मार्ग बंद रहा। इससे क्षेत्र में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। अधिकारियों के अनुसार भारी बर्फ जमाव और पिछले 15 घंटों में कई स्थानों पर हुए हिमस्खलन से मार्ग साफ करने के काम में बाधा आ रही है। अगर अब हिमस्खलन नहीं होता है तो जोजिला मार्ग बुधवार दोपहर तक खुल सकता है।
विज्ञापन
सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी और बेहद कम दृश्यता के कारण मार्ग पर किसी भी प्रकार की सुरक्षित आवाजाही संभव नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन संभावित कई बिंदुओं पर ताजा बर्फ खिसकने की घटनाएं हुईं जिनमें से कुछ मार्ग साफ करने के दौरान भी सामने आईं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मार्ग खोलने का कार्य जारी है। यदि मौसम में सुधार होता है और आगे कोई हिमस्खलन नहीं होता तो जोजिला मार्ग के बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे तक साफ कर यातायात के लिए खोले जाने ने की संभावना है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सड़क की स्थिति की ताजा जानकारी लेते रहें और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।