फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Lieutenant General, Hitesh Bhalla, Operation Netra 1.0

Srinagar News: लेफ्टिनेंट जनरल ने किया ऑपरेशन नेत्रा 1.0 का उद्घाटन

विज्ञापन
Leh, Lieutenant General, Hitesh Bhalla, Operation Netra 1.0
लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला एसएनएम डॉक्टरों के साथ बातचीत करते हुएस्रोत - भारतीय सेना
लेह। लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने लेह के मिलिट्री अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन नेत्रा 1.0 का उद्घाटन किया। यह एक प्रमुख पहल है जिसके तहत 30 अप्रैल तक 200 से अधिक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम दूरदराज क्षेत्रों के निवासियों की दृष्टि बहाल करने और उन्हें विशेष नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान तांगत्से, चुशुल, चांगथांग क्षेत्र, नुब्रा घाटी और कारगिल सहित आठ दूरस्थ स्थानों पर नेत्र शिविर आयोजित किए गए। यहां 950 से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों के दौरान 200 से अधिक ऐसे मरीजों की पहचान की गई जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता थी और अब उनका उपचार ऑपरेशन नेत्रा 1.0 के तहत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed