{"_id":"69a734700fbf8151390888fd","slug":"leh-leh-ladakh-pavalion-inaguration-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109903-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पर्यटन मंत्री ने किया लेह-लद्दाख पवेलियन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पर्यटन मंत्री ने किया लेह-लद्दाख पवेलियन का उद्घाटन
विज्ञापन
आईटीबी बर्लिन में लद्दाख की झलक, पर्यटन मंत्री ने किया पवेलियन का उद्घाटन, स्रोत – सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईटीबी बर्लिन जो विश्व के सबसे बड़े ट्रैवल ट्रेड प्रदर्शनों में से एक है, में लेह-लद्दाख पवेलियन का उद्घाटन किया। इससे केंद्र शासित प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मंच पर प्रमुखता मिली।
इस पवेलियन में लद्दाख के मनमोहक उच्च हिमालयी परिदृश्य, समृद्ध बौद्ध विरासत, एडवेंचर पर्यटन की संभावनाएं और सतत पर्यटन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य लद्दाख को प्रामाणिक और गहन हिमालयी अनुभव की तलाश करने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
आईटीबी बर्लिन में भागीदारी से वैश्विक बाजारों में लद्दाख की दृश्यता बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड उद्योग के साथ इसके संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।