फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Interactive Session, 32 Youth Participate, Selected for National Youth Festival

Srinagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित 32 युवाओं के लिए की संवाद बैठक

विज्ञापन
Leh, Interactive Session, 32 Youth Participate, Selected for National Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026–विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले लेह व कारगिल जिलों से चयनित 32 युवाओं के लिए मंगलवार को संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव मोसेस कुंजंग ने की।

इसमें युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी, सरकारी एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा वे 32 चयनित युवा उपस्थित रहे जो जनवरी माह में नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


संवादात्मक सत्र के दौरान प्रशासनिक सचिव को उन विषयों और गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिनके अंतर्गत लद्दाख राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्देश्यों और संरचना के बारे में भी अवगत कराया गया, जो राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का एक महत्वपूर्ण घटक है और नेतृत्व, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को साझा करने के लिए युवाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि महोत्सव के दौरान युवाओं द्वारा संरचित संवाद सत्रों के अंतर्गत सहयोगात्मक एवं विषय-आधारित समूह प्रस्तुतियों में भाग लिया जाएगा, जिनमें पीपीटी चैलेंज और विचार-आधारित हैकाथॉन शामिल होंगे।


राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लद्दाख का प्रतिनिधित्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी किया जाएगा जिसमें लोक नृत्य, पारंपरिक अभिव्यक्तियां तथा देशभर से आए युवाओं के बीच संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने वाले संवादात्मक सत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed