Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh LG approves UPSC proposal for direct recruitment to 32 Assistant Director posts Leh

लेह: लद्दाख के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, असिस्टेंट डायरेक्टर के 32 पदों पर यूपीएससी से होगी भर्ती

Sun, 22 Nov 2026 06:22 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 22 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

लद्दाख के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने असिस्टेंट डायरेक्टर (इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स) के 32 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को यूपीएससी के पास दोबारा भेजने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Ladakh LG approves UPSC proposal for direct recruitment to 32 Assistant Director posts Leh
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : ANI

विस्तार

लद्दाख के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुलने जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने योजना, विकास एवं निगरानी विभाग (पीडी एंड एमडी) में असिस्टेंट डायरेक्टर (इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स) के 32 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पास दोबारा भेजने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों पर भर्ती से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित और डेटा विश्लेषण की पढ़ाई करने वाले युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

पांच साल से खाली पदों को मिली नई जिंदगी
 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 अक्तूबर को विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के 52 पदों को पुनर्जीवित करने की मंजूरी दी थी। इससे पहले इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तकनीकी कारणों से खारिज हो गया था, क्योंकि पांच साल से अधिक समय तक खाली रहने के चलते वित्त मंत्रालय के नियमों के तहत इन्हें समाप्त माना गया था।

लद्दाख प्रशासन ने इन पदों को बचाने के लिए गृह मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मामलों के विभाग के समक्ष जरूरी स्पष्टीकरण दिए और लगातार प्रयास किए। इसके बाद सभी 52 पदों को दोबारा मंजूरी मिली। अब एलजी की स्वीकृति के बाद 32 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए यूपीएससी को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

युवाओं को मिलेगा नीति निर्माण में काम करने का अवसर
इन पदों पर नियुक्त होने वाले युवा सरकारी सेवा में स्थायी राजपत्रित अधिकारी के रूप में काम करेंगे। उन्हें लद्दाख में सामाजिक-आर्थिक योजनाओं की तैयारी, डेटा आधारित नीति निर्माण, विकास कार्यों की निगरानी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के मूल्यांकन में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्रशासन का कहना है कि लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर योग्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि महत्वपूर्ण पद खाली रहने के बजाय युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी सेवा में आने का मौका मिले।

रोजगार के लिए कई पहल कर रहा प्रशासन
लद्दाख प्रशासन ने मार्च 2026 से अब तक 1,200 से अधिक स्थायी नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जबकि 1,361 अन्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। इसके अलावा, वर्ष 2026 में 1,507 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी पाइपलाइन में है।

सितंबर में एलजी ने 15 विभागों और सेवाओं में जूनियर स्केल के 129 पदों के भर्ती नियमों के मसौदे को भी मंजूरी दी थी। इनमें 79 पद सीधी भर्ती और 50 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान है।

वहीं, नई लद्दाख खेल नीति के तहत सरकारी ग्रुप-C पदों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ छात्रवृत्ति, नकद प्रोत्साहन और खेल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की पहल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed