फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ladakh: Avalanche Washes Away Two Girls in Tangole Village kargil

Ladakh: कारगिल में हिमस्खलन से दो युवतियों की मौत, इलाके में अलर्ट जारी

Sun, 29 Jan 2023 09:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 09:05 PM IST
सार

कारगिल में रविवार दोपहर हिमस्खलन से दो युवतियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों की सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन
ladakh: Avalanche Washes Away Two Girls in Tangole Village kargil
Avalanche - फोटो : File Photo

विस्तार

बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच कारगिल में रविवार दोपहर हिमस्खलन से दो युवतियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों की सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब तीन घंटे में दोनों शव निकाल लिए गए। पूरे इलाके में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारगिल के तंगोल गांव में दोपहर ढाई बजे हिमस्खलन हुआ। इसी गांव की रहने वाली कुलसुम बी (14) और बिलकीस बानो (24) बर्फ के तोदों की चपेट में आने से लापता हो गईं। इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया। स्थानीय युवकों, लद्दाख पुलिस और अन्य लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले सड़क को बहाल किया गया। खाई की ओर बर्फ में तलाशी अभियान चलाया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलसुम और बिलकीस के शव निकाल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed