फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh, Adminstrative Secretary, Shashanka Ala

लॉजिस्टिक बाधाओं को समय पर दूर करें : सचिव

विज्ञापन
Ladakh, Adminstrative Secretary, Shashanka Ala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव शशांका आला ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 4जी सैचुरेशन परियोजना की प्रगति जांची। उन्होंने निर्देश दिया कि लॉजिस्टिक बाधाओं को समय पर दूर करें और क्षेत्र में निर्बाध 4जी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए समन्वय बनाए रखें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बीएसएनएल की ऑन-एयर 4जी स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। इसमें सिविल, सेना, आईटीबीपी और मीडिया-ऑन-एयर साइटें शामिल थीं। उन्होंने आर्मी ऑप्टिकल फाइबर केबल मार्गों पर चल रहे कार्य, टावर स्थापना की स्थिति और परियोजना के तहत पहचाने गए सैन्य स्थानों की भी समीक्षा की। बैठक में सड़क संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई जो साइट की पहुंच और परियोजना के क्रियान्वयन को प्रभावित कर रही हैं। सचिव ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड गतिविधियों में तेजी लाएं।
विज्ञापन


सचिव ने जोर देकर कहा कि 4जी कनेक्टिविटी का सैचुरेशन डिजिटल सेवाओं को अत्यधिक मजबूत करेगा, संचार नेटवर्क में सुधार लाएगा और लद्दाख के दूरस्थ व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवा वितरण को बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed