फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmiri Students trapped in Iran Parents said- Take them out from Armenia or via Afghanistan bring our childr

ईरान में फंसे छात्र: अभिभावक बोले- अर्मेनिया से निकालें या अफगानिस्तान के रास्ते... हमारे बच्चों को घर लाएं

Tue, 17 Jun 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

श्रीनगर और बारामुला के अभिभावकों ने ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपील की है। भारतीय दूतावास ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं, जबकि पुलवामा पुलिस ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Kashmiri Students trapped in Iran Parents said- Take them out from Armenia or via Afghanistan bring our childr
बारामुला में ईरान में फंसे छात्रों को घर लाने की अपील करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्मेनिया से निकालें या अफगानिस्तान से हमारे बच्चों को मेहरबानी करके घर तक पहुंचा दें। भारतीय दूतावास का धन्यवाद कि ईरान के युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित जगह पहुंचा रहे हैं। हम अपने बच्चों की घर वापसी चाहते हैं। यह मार्मिक अपील सोमवार को श्रीनगर के अभिभावकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से की है।

विज्ञापन

सोमवार को भारतीय दूतावास ने कश्मीरी सहित भारतीय छात्रों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू किया है। तीन विश्वविद्यालयों के छात्रोंं को स्थानांतरित भी किया जा चुका है। फिर भी अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं। श्रीनगर के नवाकदल निवासी मुख्तार अहमद ने बताया कि उनकी बेटी शिराज विश्वविद्यालय में मेडिकल की छात्रा है।

आज सुबह आखिरी बार उससे बात हुई थी। उसने बताया था कि तीन दिन से वह बहुत डरी हुई है। शहीद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों को निकाला जा रहा है, जबकि उनको पता नहीं कब निकाला जाएगा। मुख्तार ने अपील की कि उसकी बेटी को जल्द से जल्द वापस घर लाया जाए।श्रीनगर के ही अयूब डार ने बताया कि उनकी भतीजी तेहरान के मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। दो दिन से उससे बात नहीं हुई है।

परिवार बेहद परेशान है। बच्चों को अर्मेनिया की तरफ से भी निकाला जा सकता है, अफगानिस्तान की तरफ से भी। यह भारतीय दूतावास को तय करना है। भारतीय दूतावास का धन्यवाद कि वह बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचा रहे हैं। मेरी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपील है कि हमारे बच्चों को वापस लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने बारामुला में दिया धरना दिया
बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए सोमवार को अभिभावकों ने बारामुला के कर्रिपा पार्क में धरना दिया। बच्चों की तस्वीरें और तख्तियां थामे अभिभावकों ने भारत सरकार से बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। धरने के दौरान अभिभावक चुपचाप बैठे रहे, कुछ की आंखों में आंसू थे। अभिभावकों ने स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा, जो विदेश मंत्रालय को संबोधित था, जिसमें फंसे हुए छात्रों को तुरंत निकालने और वापस लाने का आग्रह किया गया।

पुलवामा पुलिस ने भी जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुलवामा पुलिस ने जिले के निवासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र, श्रमिक या कोई अन्य व्यक्ति जाे ईरान में फंसे हों, और जिन्हें मदद की जरूरत है, उनके परिजन सहायता के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9541915035, 9541914968, 01933241280, 01933241986 पर संपर्क कर सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Israel-Iran conflict: इस्राइल का तेहरान में हॉस्टल पर हमला, कई कश्मीरी छात्र घायल, परिजनों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed