फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmir Target Killing: Last rites of Kashmiri Pandit Sanjay Sharma held in Pulwama

Pulwama Target Killing: नम आंखों से हुई कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की अंतिम विदाई, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

Mon, 27 Feb 2023 12:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

पुलवामा के अच्छन क्षेत्र में सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Kashmir Target Killing: Last rites of Kashmiri Pandit Sanjay Sharma held in Pulwama
Pulwama - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर घाटी के पुलवामा के अच्छन क्षेत्र में सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में शामिल हर शख्स में की आंखों में आंसू देखे गए।

विज्ञापन


रविवार को आतंकियों ने संजय शर्मा पर हमला किया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घाटी में अक्तूबर के बाद एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया गया। उनकी हत्या के बाद से ही अच्छन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना की स्थानीय मुस्लिम लोगों ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं हैं,  जिन्होंने हमारे कश्मीरी पंडित भाई को हमसे छीन लिया है। मृतक गार्ड अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बेटियां व एक बेटे को छोड़ गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुशी नाथ पंडित का बेटा संजय मेहनती युवक था। हालांकि किसान परिवार से था, लेकिन बच्चों के पालन-पोषण के लिए उसे बैंक गार्ड की नौकरी करनी पड़ी। उनकी बड़ी बेटी 8 साल, दूसरी 6 साल और बेटा 4 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संजय के पिता का दस साल पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जबकि उसके तीन भाई भी हैं। अच्छन के लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगभग चौबीस कश्मीरी पंडित परिवार रह रहे हैं और पिछले 30 वर्षों में ऐसी कोई घटना क्षेत्र में कभी नहीं हुई, क्योंकि हम सभी यहां भाईचारे के साथ रह रहे हैं। मृतक के हत्यारे किसी जानवर से कम नहीं हैं जिन्होंने हमारे कश्मीरी पंडित भाई को हमसे छीन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed