कश्मीर का बदला मौसम: ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, गुलमर्ग-सोनमर्ग की पहाड़ियां हुईं सफेद
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया।
गुलमर्ग और सोनमर्ग की पहाड़ियों पर गिरी बर्फ
गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुमरी के पहाड़ी इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के साथ ही यहां सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है।
श्रीनगर में बारिश और ओलावृष्टि
श्रीनगर शहर और आसपास के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह और दोपहर के समय बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
अगले कुछ दिनों में मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों के दौरान कश्मीर में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। सीजन की पहली बर्फबारी ने घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी के शुरुआती आगमन का संकेत दे दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.