फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir Re polling for DDC elections underway in Dragmulla and Hajin A people arriving to vote in dense fog

J&K Re-Polling: डीडीसी की हाजिन और द्रगमुल्ला सीट पर लोगों ने किया पुनर्मतदान

Mon, 05 Dec 2022 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:35 PM IST
सार

द्रगमुल्ला व हाजिन ए में डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र में आज मतदान हुआ। दोनों क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथ पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती रही। 2020 में दोनों सीटों पर वोटों की गिनती रोक दी गई थी। 
 

विज्ञापन
kashmir Re polling for DDC elections underway in Dragmulla and Hajin A people arriving to vote in dense fog
J&K Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की दो सीटों पर आज पुनर्मतदान हुए। बांदीपोरा जिले की हाजिन-ए सीट और कुपवाड़ा जिले की द्रगमुल्ला सीट पर फिर से वोटिंग हुई। द्रगमुल्ला व हाजिन ए में डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतों की गिनती एक उम्मीदवार की राष्ट्रीयता के मुद्दे के कारण रोक दी गई थी, जिसके चलते अब पुनर्मतदान हुए। सुबह 11 बजे तक हाजिन में 34.43% और द्रगमुल्ला में 15.7 लोगों ने वोट किया।

विज्ञापन


घाटी में सोमवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथ पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती रही। कुपवाड़ा जिला उपायुक्त डी दत्तात्रेय सागर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों और सामग्री की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। चुनाव संबंधी शिकायतों के प्रभावी समाधान पर जोर दिया गया। शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव रहा। एक दिन पहले रविवार को उपायुक्त ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक कर सिथ्ति का जायजा लिया। उपायुक्त ने जोनल, सेक्टोरल मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती, मतदान कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री के वितरण, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

kashmir Re polling for DDC elections underway in Dragmulla and Hajin A people arriving to vote in dense fog
Kashmir DDC Election Re Polling - फोटो : अमर उजाला

क्यों हुए पुनर्मतदान

जम्मू-कश्मीर में 2020 में जिला विकास परिषद के लिए चुनाव हुए थे। द्रुगमुल्ला और हाजिन-ए में दो उम्मीदवारों की विवादित योग्यता के कारण दोनों सीटों पर तब वोटों की गिनती रोक दी गई थी। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पीओके मूल के उम्मीदवारों द्वारा जन्मस्थान के बारे में गलत जानकारी का हवाला देते हुए सूमिया सदफ और शाजिया असलम की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। अब दोनों सीटों पर पुनर्मतदान हुए।

द्रुगमुल्ला के 42 मतदान केंद्रों और हाजिन के 57 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। हाजिन-ए के डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 15,351 और ड्रगमुल्ला 32,845 हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed